नगर आयुक्त ने विभिन्न स्थानों पर जलाए जा रहे अलावों का किया निरीक्षण
नगर आयुक्त ने विभिन्न स्थानों पर जलाए जा रहे अलावों का किया निरीक्षण
शाहजहांपुर। नगर आयुक्त के निर्देश पर ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप से बचाव के दृष्टिगत नगर निगम द्वारा महानगर के 17 विभिन्न स्थानो पर अलाव जलवाये गए है। जिसके अन्तर्गत शुक्रवार को नगर आयुक्त सन्तोष शर्मा ने भ्रमण कर शहर में अलाव की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने टाउनहाल चौराहा, लाल इमली चौराहा, घण्टाघर, बहादुरगंज चौराहा, खिरनीबाग चौराहा पर अलाव जलता पाया।
नगर आयुक्त द्वारा चिन्हित स्थलो पर समय से अलाव जलाये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर आमजन लोगों का ज्यादा आना जाना हो वहां पर अलाव अवश्य जलाए जाए। निरीक्षण के समय उपनगर आयुक्त आशुतोष कुमार दुबे, सहायक नगर आयुक्त अंगद गुप्ता एवं सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरवंश दीक्षित, उपस्थित रहे।
फ़ैयाज़ उद्दीन, शाहजहाँपुर