सहायक नगर आयुक्त ने परिवार संग कुष्ठ आश्रम में बच्चों को वितरित किया खाद्य सामग्री व स्टेशनरी
सहायक नगर आयुक्त ने परिवार संग कुष्ठ आश्रम में बच्चों को वितरित किया खाद्य सामग्री व स्टेशनरी
गोरखपुर। मृत आत्मा की शांति के लिए लोग तरह-तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। उसी कड़ी में आज नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी अपनी मदर इन लॉ के नौ वी पूण्य तिथि के अवसर पर पत्नी नेहा त्रिपाठी और बच्ची आर्ना त्रिपाठी के साथ बेतियाहाता स्थित चंद्रलोक कुष्ठ आश्रम में पहुंचे। सहायक नगर आयुक्त पहली बार कुष्ठ आश्रम में पहुंचे तो वहां का माहौल देखकर उन्हें बड़ा ही मनमोहक लगा उन्होंने आश्रम में रहने वाले लोगों से उनका हाल जाना और उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी लिया।
इसके बाद सहायक नगर आयुक्त आश्रम के बच्चों को टॉफी, बिस्किट, कॉपी, रबड़, पेन, पेंसिल, चिप्स इत्यादि वितरित किए। सहायक नगर आयुक्त ने पत्नी और बच्चों के साथ आश्रम के रहने वाले वयस्क लोगों को मास्क व अन्य खाद्य सामग्री वितरित किया। सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि आज हमें यहां पर आकर बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है, भविष्य में यहां के लोगों के लिए हम और भी कुछ अच्छा करेंगे इसी बहाने हमारी मां को शांति मिल सकती है। आज हमें इनके सेवा का अवसर मिला हम और हमारे परिवार को यहां पर आकर बहुत ही अच्छा लगा।
अमित कुमार सिंह
गोरखपुर