अर्जुनी में हुआ धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ
अर्जुनी में हुआ धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश के अनुसार पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी का शुभ आरंभ 1 दिसंबर 2020 को प्रारंभ हुआ। जिला प्रशासन के कोविड-19 प्रोटोकॉल के निर्देशों का पालन करते हुए धान खरीदी केंद्र अर्जुनी में मास्क पहनकर सभी जनप्रतिनिधि के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।
इस अवसर पर धान खरीदी केंद्र अर्जुनी में धान खरीदी का शुभारंभ क्षेत्र जनप्रतिनिधि इंदुमती साहू सभापति जिला पंचायत राजनांदगांव, पूर्व जनपद सदस्य व महिला ब्लॉक अध्यक्ष जमुना साहू, ग्राम पंचायत सरपंच द्रोपति साहू, जनपद सदस्य मोहनीश साहू, पूर्व शाखा प्रबंधक अंजोर साहू, वर्तमान शाखा प्रबंधक लिखन सोनकर, चेतन दास साहू, भुनेश्वर साहू, मंगलु साहू, देवेंद्र साहू, जीवराखन धनकर, फेरु राम, इंदौरिया, अग्नु साहू, लेखु देवांगन, भावदास साहू, नोडल अधिकारी टीडी मारकंडे, कंप्यूटर ऑपरेटर जलाल साहू, बलहन सिन्हा, मोरध्वज साहू, हेमचंद देवांगन सहित में किसान उपस्थित रहे।
हेमंत वर्मा