हाथियों के आतंक से प्रभावित डुबान वासियों को राहत राशि देने पहुंची विधायक रंजना साहू एवं जिला पंचायत सदस्य खुबलाल ध्रुव
हाथियों के आतंक से प्रभावित डुबान वासियों को राहत राशि देने पहुंची विधायक रंजना साहू एवं जिला पंचायत सदस्य खुबलाल ध्रुव
धमतरी| गरियाबंद क्षेत्र से धमतरी जिला में चंदा हाथियों का झुंड विचरण करते हुए डुबान क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फसल सहित अन्य क्षति पहुंचाते हुए वहां के रहवासियों का काफी नुकसान पहुंचाया। जिसका संज्ञान प्रभावित लोगों के द्वारा विधायक रंजना डीपेंद्र साहू को दिए जाने पर बीते दिनों प्रभावित क्षेत्र का दौरा भी किया, तथा राज्य स्तर पर शासन के जिम्मेदार लोगों एवं प्रशासन के अधिकारीयों, कर्मचारियों को अवगत कराते हुए क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने की मांग की। जिस पर त्वरित रूप से अमल करते हुए डुबान क्षेत्र के प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के दृष्टिकोण से विधायक के हाथों वन विभाग ने 71 क्षति पहुंचे परिवार को लगभग 4 लाख 57 की राशि का चेक के माध्यम से प्रदत्त की गई।
राशि वितरण पश्चात विधायक रंजना साहू ने प्रभावित लोगों को ढांढस बंधाते हुए कहां की क्षति के परिपूर्ति पर दी गई राशि पर्याप्त नहीं है लेकिन संकट का यह समय सहयोग प्रदान करने का धेय महत्वपूर्ण है। एक जनप्रतिनिधि के रूप में हर संकट के समय मैं आपके साथ खड़ी रहुंगी। उपस्थित लोगों ने विधायक का आभार मानते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
विधायक के साथ चेक वितरण करने वालों में जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रूव, जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, नगर निगम पुर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, पार्षद सरिता आसाई, सरपंच हेमलता तारम, गंगरेल मंडल महामंत्री चंद्रहास जैन, मंडल उपाध्यक्ष अहमद अली खान, परमानंद यादव, सुरेंद्र सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, संजीव यादव, लोकनाथ सिन्हा, तुमेश्वरी सिन्हा, प्रमिला सिंहा, मीना निषाद, ब्रह्मानंद सेन, यशोदा तारम, जानकी बाई यादव, रूमा बाई निषाद उपसरपंच, भुनेश्वरी निषाद, सुलोचना विश्वकर्मा, फुलेश्वरी नेताम, टिकेंद्र सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, संतोषी बाई, दयालु राम, माखन यादव, तुलसीराम यादव, राम प्रसाद, पुनीत राम, बिसंबर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हेमंत वर्मा