अल्लाहगंज में विधायक शरदवीर सिंह, जिलाध्यक्ष तनवीर खां समेत दर्जनों कार्यकार्यता गिरफ्तार
अल्लाहगंज में विधायक शरदवीर सिंह, जिलाध्यक्ष तनवीर खां समेत दर्जनों कार्यकार्यता गिरफ्तार
जलालाबाद के परशुराम संस्कृत महाविद्यालय में बैठाने के बाद देर शाम रिहा किया
शाहजहाँपुर। समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा को पुलिस प्रशासन ने पांचवे दिन भी नही निकलने दिया। इस दौरान सपा नेताओं व पुलिस के बीच जमकर नोकझोक भी हुई। गिरफ्तार करने के बाद भी बीच रास्ते में सपाइयों ने हाइवे पर गाड़ियों से उतरकर विरोध किया। इस बीच रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने सभी को दोपहर बाद बिना कार्यवाही के रिहा कर दिया।
राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर 7 दिसम्बर से निकाली जा रही सपा की किसान यात्रा शुक्रवार को जलालाबाद विधानसभा के रघुनाथपुर से निकलना था। इससे पहले ही पुलिस ने जलालाबाद विधायक शरदवीर सिंह को उनके आवास पर नजर बंद कर दिया था। इस बीच सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, निवर्तमान प्रदेश सचिव उपेन्द्र पाल सिंह, रणंजय यादव, कमलेश यादव, रामवीर सिंह सोमवंशी समेत दर्जनों नेता व कार्यकर्ता विधायक के आवास पर पहुंच गए। सपाई किसान यात्रा निकलने पर अड़ गए मगर पुलिस किसी भी सूरत में मानने को तैयार नही हुई। सपाइयों ने जबरन चलने का प्रयास किया तो पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर गाड़ियों और बस में बैठा लिया। रास्ते में एक बार फिर से सपाई गाड़ियों से उतरकर सड़क पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस से भी खूब नोकझोक हुई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी को गाड़ी में बैठकर जलालाबाद के परशुराम संस्कृत महाविद्यालय परिषर में बैठा दिया। दोपहर बाद सभी को बिना कार्यवाही के रिहा भी कर दिया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि भाजपा सरकार की यह दमनकारी नीति है जिसमे किसानों की आवाज तक को दबाया जा रहा है। पिछले पांच दिनों से सपा किसानों के लिए आवाज उठाने का प्रयास कर रही है, मगर भाजपा की तानाशाह सरकार की शह पर पुलिस के बल पर उन्हें रोक दिया जा रहा है। सपा नेता उपेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों के लिए सरकार चलाती है इन्हें खेत, खलिहान और किसानों से कोई मतलब नही है। पीएम मोदी ने किसानों को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख दिया है। यह कानून किसानों के लिए डैथ वारंट साबित होगा।
इस मौके पर सैयद रिजवान अहमद, अख्तर खान, हफीज़ अंसारी, संदीप यादव, फेनी गुप्ता, भीरम कुमार दीक्षित, प्रसून कुमार, दीपक यादव, इमरान खान, आरिफ खान, रफत खान, मोo रिजवान, आजाद सिंह, राजीव यादव, मुकेश यादव, नरेंद्र भोजवाल, अतुल शर्मा, सरताज खान आदि मौजूद रहे।
फ़ैयाज़ उद्दीन, शाहजहाँपुर