सपाइयों ने मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती
सपाइयों ने मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती
सम्भल। नए कृषि कानूनों को लेकर किसान आंदोलन बढ़ता ही जा रहा है। किसान संगठन तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग पर अड़े हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी सियासी जमीन मजबूत करने के लिए किसानों के मुद्दे पर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती के मौके पर बुधवार को सपा ने किसानों के हक में आवाज बुलंद करने का फैसला किया है। सपा कार्यकर्ता यूपी भर में प्रदर्शन कर रहे है। जिसे किसानों के साथ-साथ पश्चिम यूपी के राजनीतिक समीकरण साधने की रणनीति माना जा रहा है।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता फिरोज खाँ ने अपने निजी कार्यालय सम्भल बहजोई रोड पर चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। इस दौरान उन्होंने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हम किसानों के साथ हैं और सरकार हमारी आवाज को दबाना चाहती है। हम जब भी किसानों के हक में बोलने की कोशिश करते हैं, तो सरकार पुलिस को आगे कर देती है। हमें दबाया जा रहा है और किसानों की आवाज को बुलंद करने नहीं दिया जा रहा है। हम हर तरह से किसानों के साथ हैं और नए कृषि कानून जब तक वापस नहीं होते हम किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर उनकी बात कहते रहेंगे।
उवैश दानिश