धान खरीदी केंद्रों में बारदाना नहीं होने से किसान परेशान
धान खरीदी केंद्रों में बारदाना नहीं होने से किसान परेशान
छुरिया| भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया गया| खरीदी केंद्र गहिराभेड़ी में किसानों ने अपनी स्वयं के बारदाना से धान लाकर अपनी उपज बेच रहे थे| किसानों ने बताया कि धान खरीदी केंद्रों में सरकार द्वारा बारदाना उपलब्ध नहीं कराने की वजह से हमको बाजार से 35 से 40 रू पर बारदाना खरीद कर धान बेचने को मजबूर कर दिया गया है| वही किसानों ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष बेचे गए अपने स्वयं के बारदाना से धान बेचे थे उसका भी भुगतान आज दिनांक तक नहीं हो पाया|
ठीक उसी प्रकार जोशीलामती गेंदाटोला जयसिंग टोला सोसाइटी का भी निरीक्षण किया गया, वहां पर भी किसानों को बारदाना नहीं होने से किसान अपने स्वयं के बारदाने से धान बेच रहे थे और कई ऐसे किसान भी हैं, जिसको बारदाना बाजार से नहीं मिलने से धान बेचने से वंचित भी हो रहे हैं| वही सभी सोसायटीओ मे रवि फसल के लिए खाद भी उपलब्ध नहीं है जिसके वजह से किसान बहुत हताश व परेशान नजर आए आने वाले दिनों में ऐसी स्थिति रही तो अधिकांश केंद्रों में खरीदी ठप हो जाएगी अधिकांश सोसायटीओं में परिवहन नहीं होने के चलते जाम की स्थिति है एक-दो दिनों में खरीदी केंद्र केंद्रों में बारदाना की उपलब्धता नहीं हुई तो भारतीय जनता पार्टी मंडल छुरिया द्वारा आंदोलन की कड़ी चेतावनी दी गई है| इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजिंदर पाल सिंह भाटिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, जनपद अध्यक्ष किरण वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य ललिता चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र वैष्णव, मिथिलेश दुबे डायरेक्टर अपेक्स बैंक, महामंत्री संजय सिन्हा, घासी साहू, आलोक मिश्रा, द्रोपति, मंडावी, हेमिंन साहू, जनपद सदस्य हनीफ कुरेशी, मनीष त्रिपाठी, हिरेंद्र साहू, कुमार साह , सुकृत साहू, दिलीप साहू, विष्णु सा,हू ईश्वर साहू, द्रोण लाल साहू, पालक राम, निषाद के साथ राम चरण पटेल जोशी, लमती, फिरतू दास, कोलियरी, प्रीत राम कोलियारी, आलम टी कवर मेटेपार पर तेजपाल धनकर सहित अनेक किसान मौजूद रहे|
हेमंत वर्मा