नगर आयुक्त ने महानगर के रैन बसेरों का किया निरीक्षण, रेन बसेरों के मुख्य द्वार बन्द पाये जाने पर लगाई फटकार
नगर आयुक्त ने महानगर के रैन बसेरों का किया निरीक्षण, रेन बसेरों के मुख्य द्वार बन्द पाये जाने पर लगाई फटकार
शाहजहांपुर। सड़क व पटरियों पर रहने बाले निराश्रित व्यक्तियों को नगर निगम के कर्मचारियों ने रैन बसेरों में पहॅुचाया। इसके साथ ही नगर आयुक्त ने हनुमतधाम स्थित रैन बसेरे निरीक्षण किया। जिसमें रैन बसेरा का मुख्य द्वार बन्द पाये जाने पर फटकार लगाई तथा रैन बसेरो के मुख्य द्वार पर नियमित रूप से गार्ड बैठाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कोई भी निराश्रित व्यक्ति सड़क पर दिखाई नही देना चाहिए। इसके साथ ही नगर आयुक्त ने पेयजल व्यवस्था, साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया।
जिसमें निराश्रित व्यक्तियो की सुविधा हेतु रैन बसेरो में बेड, कम्बल आदि की व्यवस्था तथा शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं साफ सफाई, सेनेटाइजेंशन, फागिंग तथा कीट नाशक दवा छिड़काव का कार्य नियमित रूप से कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।
रैन बसेरा में उपस्थित लोगो से फेस मास्क, समय-समय से हाथ धोने व सेनेटाइजर के उपयोग करने की अपील की तथा रैन बसेरा में आने वाले व्यक्तियो का नियमित रूप से थर्मल स्क्रीनिंग एवं पल्स ऑक्सीमीटर से चेक करने हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के साथ उप नगर आयुक्त आशुतोष कुमार दुबे, सहायक नगर आयुक्त, अंगद गुप्ता एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
फ़ैयाज़ उद्दीन, शाहजहाँपुर