रणधीर सिंह संधू बने भारतीय युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय सचिव
रणधीर सिंह संधू बने भारतीय युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय सचिव
सीतापुर। रणधीर सिंह संधू को भारतीय युवा शक्ति संगठन का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है भारतीय युवा शक्ति संगठन के तमाम कार्यकर्ताओं के बीच में रणधीर सिंह संधू की राष्ट्रीय महासचिव की घोषणा की गई। रणधीर सिंह संधू ने कहा कि भारतीय युवा शक्ति संगठन जिस प्रकार से आगे बढ़ रहा है और लोगों की मदद कर रहा है इसी की प्रेरणा लेकर हम भारतीय युवा शक्ति संगठन की ओर आए हैं और अपने तन मन और धन से इस संगठन के साथ रहकर देश और देशवासियों की सेवा करेंगे।
इस मौके पर भारतीय युवा शक्ति संगठन जिला अध्यक्ष अनुज त्रिवेदी, जिला प्रभारी कामिल अंसारी, भारतीय युवा शक्ति संगठन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष हसीना अंसारी, जिला मीडिया प्रभारी दाऊद अहमद खान, नगर अध्यक्ष डॉ जमाल खान व अन्य तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शरद कपूर