किसानों के समर्थन में सपाइयों का प्रदर्शन, सैकडो सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत मे
किसानों के समर्थन में सपाइयों का प्रदर्शन, सैकडो सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत मे
सपाइयों का प्रशासन से संघर्ष का गवाह बना रेहान चौक
शाहजहाँपुर/तिलहर। सपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किसान यात्रा निकले जाने पर प्रशासन ने बलपूर्वक रोका बसों में बैठाया। नगर के बिरियागंज स्थित किसान कार्यालय पर गुरुवार सुबह से ही सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया था।जैसे ही सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव अनवर उल्ला खान पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडे सरीखे नेता किसान कार्यालय पहुंचे कि कार्यकर्ताओं का जोश उछाले मारने लगा। जिला अध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 12:00 बजे तहसील की तरफ कूच करने का आगाज कर दिया।
सपा नेताओं का मंसूबा ग्राम गु़रगवां तक जाने का था।लेकिन किसान कार्यालय के बाहर खड़े भारी पुलिस बल ने सपाइयों को वही रोक कर बसों में बैठाने का प्रयास किया।लेकिन जोश से लबरेज सपा नेता और कार्यकर्ता पुलिस बल को ढकेलते हुए आगे बढ़ने लगे और यह संघर्ष लगभग 50 मीटर तक चला।लेकिन अंत में प्रशासन ने सपाई जोश और विरोध को रेहान चौक पर पूरी तरह थाम लिया|
यहां पर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई।लेकिन ट्रेनी सीओ अंजनी कुमार पांडे और कोतवाल दीपक शुक्ला के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सपा नेताओं को एक कदम भी आगे बढ़ने नहीं दिया।सपा नेता तनवीर खां ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी सरकार का जोर जुल्म अधिक समय तक नहीं टिकता और प्रदेश में जो मौजूदा हालात हैं इसके परिणाम स्वरूप 2022 में भाजपा सरकार का पतन पूरी तरह से निश्चित है।
सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव अनवर उल्ला खां ने कहा कि आने वाला समय समाजवादियों और सपा का होगा 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ सपा का झंडा लहरा कर हम सभी को एकमत होकर अखिलेश यादव को एक बार फिर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है।पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडे ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जब जब कार्यकर्ताओं पर जुल्म किया जाता है कार्यकर्ताओं का मनोबल और विरोध प्रदर्शन उतना ही तेज होता है।उन्होंने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है।सपा व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष सौरभ गुप्ता(रवि) ने प्रदेश सरकार को ललकारते हुए कहा कि एक तरफ जहां सरकार मनमाने कृषि कानून के जरिए किसानों का शोषण करने का मंसूबा पाले बैठी है तो वही जीएसटी,नोटबंदी जैसे कई कानूनों से व्यापारियों की कमर तोड़ने का काम भाजपा सरकार ने किया है।
संघर्ष के समापन पर सभी सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को दो बसों में बैठाकर शाहजहांपुर पुलिस लाइन रवाना कर दिया गया।हालांकि कुछ कार्यकर्ता स्वयं ही बसों में बैठते नजर आए।इस दौरान जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडे, पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा,सपा नेता राजेश वर्मा सुपुत्र राममूर्ति वर्मा, गायत्री वर्मा ,सपा नेता उपेंद्र पाल सिंह सपा नेता पिंटू तिवारी,सपा नेता अजय पाल सिंह, पूर्व प्रत्याशी अब्दुल कादिर खान सपा नेता अजफर अली शाहनियाज डॉ नवनीत यादव उस्मान खान शिवम गुप्ता रवि यादव लाल बाबू राशिद मंसूरी इजहार प्रसून कुमार शुलभ यादव अनीस अंसारी राम सिंह यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख लाला राम यादव आफाक मंसूरी ,तनवीर ,रविंदर यादव विश्वनाथ यादव,मंटू शर्मा आदि मौजूद रहे।
फ़ैयाज़ उद्दीन, शाहजहाँपुर