किसान बारदाना के लिए भटक रहा है- गीता घासी साहू
किसान बारदाना के लिए भटक रहा है- गीता घासी साहू
धान उपार्जन केंद्र छुरिया क्षेत्र के गहिराभेड़ी, जोशीलमती ,गैंदाटोला,जयसिंगटोला का निरीक्षण
राजनांदगांव। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू का 29 दिसंबर को छुरिया क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। धान उपार्जन केंद्र गहिराभेड़ी, जोशीलमती, गैंदाटोला, जयसिंगटोला का निरीक्षण किया।किसानों को धान बेचने में हो रही है दिक्कत बारदाना सोसाईटीओं में उपलब्ध नहीं है किसान लोग बाजार से बारदाना खरीद कर सोसाइटी में धान ला रहे हैं धान का उठाव नहीं होने के कारण धान उपार्जन केंद्रों में रखने तक की जगह नहीं है। निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि उन्होंने बाजार से बारदाना 30,40 और 50 रुपये में खरीदा है तब कहीं जाकर सोसाइटी में धान बेच रहे हैं।सरकार 12 से 15 रुपये वापस मिलेगा बोल रहे है, कब मिलेगा, पता नही।
इस मौके पर पूर्व मंत्री राजिंदर पाल सिंह भाटिया ने कहा, 15 साल भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी. कभी ऐसी समस्या नही आई| सरकार किसान हितैसी होने का ढोंग कर रही है। साथ मे छुरिया जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव छुरिया मंडल अध्यक्ष रविंद्र वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य ललिता चंद्रवंशी , मिथिलेश दुबे समाज सेवी ,संजय सिन्हा महामंत्री ,आलोक मिश्रा कोषाध्यक्ष ,द्रोपति मंडावी जनपद सदस्य, हेमीन साहू जनपद सदस्य,वीरेंद्र साहू ,मनीष त्रिपाठी उपाध्यक्ष , विष्णु साहू ,त्रिलोचन साहू अध्यक्ष जोशीलमती सोसायटी, कोमल साहू ,सुकृत साहू ,दिलीप साहू सरपंच प्रतिनिधि,हनीफ कुरैशी सरपंच प्रतिनिधि, दयाराम चंद्रवंशी, द्रोणाचार्य साहू एवं अन्य उपस्थित रहे।
हेमंत वर्मा