हर व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की है ज़रूरत- जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह
हर व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की है ज़रूरत- जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह
शाहजहांपुर| विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट पार्क में संगाष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने अल्पसंख्यक समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया। मदरसा नूरूल हुदा की छात्राओं द्वारा नाटक प्रस्तुति पर भोरि भोरि प्रसंशा की तथा अल्पसंख्यक वर्ग के विषिष्ट जनों को सम्मानित किया।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पार्क में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। शिक्षित होकर ही हम अपने अधिकारो को पा सकते हैं।
इसलिये हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपनी धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा जरूर दें। जिससे हमारा समाज शिक्षित हो और अपने अधिकारों को हासिल कर सके। मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा शर्मा ने कहा कि सभी बालिकाओं को शिक्षा पर पूरा ध्यान देना चाहिए। बालिकाओं को अपना मकसद बनाने की जरूरत है। तभी वह कामयाव हो सकती है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर बरखा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने किया।
कार्यक्रम में मदरसा नूरूल हुदा की छात्राओं फिजा, नूर फातमा, रोमाना, गुलिस्तां, इरम अंसारी, अलफिता, अमरीन आदि ने लघु नाटक के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाने व आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। अन्त में जिलाधिकारी द्वारा हाफिज अनीस अत्तारी, गुरू प्रकाश सिंह होरा, जगदीश प्रसाद बौद्ध, डा0 एस0के0 जैन व बविता मैनुबल (कृभको फर्टीलाइजर्स) को शाॅल भेटकर सम्मानित किया वही मदरसे की छात्राओं की उनकी प्रस्तुति पर उनको पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मौलाना इमरान कासमी कारी निजामुद्दीन, मो0 रिजवान अत्तारी, महबूब हुसैन इदरीसी, बिलाल खान, सबीहा सुल्ताना, सुबूही बेगम, नेहा खान, महिला कल्याण अधिकारी रेखा शर्मा, कृष्ण मोहन शर्मा, मो0 इलियास, शाहरूख, अलीम, रजनीश राकेश, रोहित आदि मौजूद रहे।
फ़ैयाज़ उद्दीन, शाहजहाँपुर