अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से ₹ 6 लाख निकालने वाले गिरफ्तार
अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से ₹ 6 लाख निकालने वाले गिरफ्तार
अयोध्या। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर मंदिर बनने के लिए एक तरफ जहां योगदान दे रहे हैं| वहीं दूसरी तरफ कुछ असामाजिक तत्व ऐसे हैं, जो जन्म भूमि के बैंक खाते को हानि पहुंचाने का काम कर रहे हैं और यहां तक की जन्म भूमि के खाते से रुपया भी निकाल लिए, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से निकाले गए 6 लाख रुपये का मामला।
अयोध्या कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। तीन मुंबई के व एक थाणे का है रहने वाला। मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर।वाराणसी का रहने वाला है मास्टरमाइंड। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से निकले थे 6 लाख रुपये। अयोध्या कोतवाली पुलिस को मिली सफलता। बैंक कर्मचारी के शामिल होने से इनकार नहीं- दीपक कुमार, डीआईजी एसएसपी अयोध्या। मामले की जांच अभी जारी है।
देव बक्श वर्मा