सोमालिया में बंधक बनाए गए कामगार पहुंचे दिल्ली एयरपोर्ट, गोरखपुर मंडल के रहने वाले है 6 मजदूर
सोमालिया में बंधक बनाए गए कामगार पहुंचे दिल्ली एयरपोर्ट, गोरखपुर मंडल के रहने वाले है 6 मजदूर
गोरखपुर। सोमालिया में बंधक बनाए गए 33 कामगारों में से 11 बुधवार की सुबह नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए। एयरपोर्ट पहुंचने पर सभी ने एक साथ धरती को चूमा और एक साथ ‘भारत माता की जय’ का जयकारा लगाया। वतन वापसी करने वालों में से 6 गोरखपुर मंडल के रहने वाले हैं। सभी ट्रेन या बस से अपने घरों को लौट रहे हैं।
वतन वापसी करने वाले गोरखपुर के दो, कुशीनगर के तीन और देवरिया के एक कामगार के परिवार में जश्न का माहौल है। बंधक बनाए गए 11 भारतीयों की की फ्लाइट मोगाडिशु से नैरोबी केन्या पहुंची। नैरोबी से शारजाह और फिर नई दिल्ली एयरपोर्ट पर सभी बुधवार की सुबह करीब 2.30 बजे पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहुंचने पर सभी ने धरती को चूम कर भारत माता को नमन किया। सभी के लिए ये भावुक क्षण था। वतन वापसी करने वाले 11 भारतीयों में से 6 गोरखपुर मंडल के रहने वाले हैं। सभी ट्रेन या बस से अपने घरों के लिए रवाना हो गए हैं। गोरखपुर के चौरीचौरा के धनेष प्रजापति और पिपरौली के वंशू चौहान के परिवार में खुशी का माहौल है।
अमित कुमार सिंह
गोरखपुर