जनगणना 2021 के कार्यो को पारदर्शिता के साथ किया जाए- नरेंद्र शंकर पाँडे
जनगणना 2021 के कार्यो को पारदर्शिता के साथ किया जाए- नरेंद्र शंकर पाँडे
शाहजहाँपुर| निदेशक एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी उत्तर प्रदेश नरेंद्र शंकर पांडे ने जनगणना 2021 की अग्रिम तैयारियों व जन्म तथा मृत्यु पंजीकरण कार्यो की समीक्षा रिलायंस गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के साथ की।
इस मौके पर नरेन्द्र ने कहा है कि जनगणना 2021 के कार्यो को पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा है कि जनगणना 2021 के कार्य हेतु जिन अधिकारियों एवं एवं कर्मचारियों को जो जिम्मेदारी दी जाती है। वह अपनी जिम्मेदारी पर खरे उतरंगे। निदेशक एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी ने कहा है कि जनगणना 2021 जैसे महत्वपूर्ण कार्य का समयान्तर्गत पूर्ण किया जाए अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने जन्म तथा मृत्यु पंजीकरण कार्यो की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर नरेन्द्र ने जनगणना 2011 मे उत्कृष्ट योगदान देने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेडल व प्रषस्ति पत्र प्रदान किये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गिरिजेश कुमार चैधरी, निदेशक एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी के सहायक निदेशक नागेश कुमार पाठक आदि अधिकारी उपस्थित रहें।
फ़ैयाज़ उद्दीन, शाहजहाँपुर