अयोध्या: कई प्रतिबंधों के साथ जनपद में 14 फरवरी तक बढ़ाई गई निषेधाज्ञा
अयोध्या: कई प्रतिबंधों के साथ जनपद में 14 फरवरी तक बढ़ाई गई निषेधाज्ञा
अयोध्या| अयोध्या जनपद में 14 फरवरी 2021 तक बढ़ाई गई निषेधाज्ञा। लागू रहेगी धारा 144, जिला मजिस्ट्रेट अनुज झा ने निषेधाज्ञा जारी की। रामायण मेला, गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस, राम विवाह, क्रिसमस, नववर्ष दिवस, लोहरी, मकर संक्रांति, गुरु गोविंद सिंह जयंती, सुभाष चंद्र बोस जयंती, गणतंत्र दिवस, मोनी अमावस्या, प्रतियोगी परीक्षाएं व कृषि बिल विधायक के विरोध को लेकर निषेधाज्ञा जारी की गई।
अयोध्या में किसी भी संगठन द्वारा होने वाले सभी कार्यक्रमों पर रोक।आम पब्लिक को आग्नेय अस्त्र विस्फोटक पदार्थ लाठी बलम भाला और तेजधार हथियार लेकर चलने पर रोक लगाई। कोई भी राजनीतिक दल संगठन बिना पूर्व अनुमति के जनसभा नुक्कड़ सभा रैली जुलूस सांस्कृतिक कार्यक्रम पदयात्रा विजयोत्सव पर प्रतिबंध लगाया गया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थल पर डिबेट व परिचर्चा नहीं होगी|
देव बक्श वर्मा, अयोध्या उत्तर प्रदेश