महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन हेतु चलाया जा रहा है मिशन शक्ति अभियान- डीएम
महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन हेतु चलाया जा रहा है मिशन शक्ति अभियान- डीएम
शाहजहांपुर. प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति अभियान चलाया है, जिसके अन्तर्गत जनपद में नारियों की सुरक्षा, शसक्तीकरण, स्वावलम्बन एवं आत्मनिर्भर बनाए जाने हेतु अनेक जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है।
यह बात जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने गांधी भवन में मिशन शक्ति शुभ दीपावली सम्मान समारोह के आयोजित कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत एक नयी पहल के तहत नगर निगम की समस्त महिला सफाई कर्मी को मिट्टी के दीपक व बाती तथा तेल की बोतल आदि की किट देकर सम्मानित किया।
सिंह ने कहा है कि इस दीपावली पर्व पर पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए घर पर मिट्टी के दीपक ही जलाएं तथा माटी के प्रोडक्ट मुर्तियां, खिलौने, सजावटी वस्तुएं एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना के उपयोगी वस्तुओं को बढावा देने के लिए गिफ्ट आदि हेतु माटी कला एवं एक जनपद एक उत्पाद के प्रोडक्ट की ही खरीदारी करें,
ताकि हस्तषिल्पियों को उनके कार्य का सम्मान मिल सकें। इस अवसर पर नगर आयुक्त संतोष शर्मा, अपर नगर आयुक्त एस.के सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
फ़ैयाज़ उद्दीन, शाहजहाँपुर