सुमन को मिला सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का सम्मान
सुमन को मिला सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का सम्मान
नईदिल्ली। साहित्यिक संस्था हमरंग फाउंडेशन, बिहार की और से भारत में धर्मनिरपेक्षता विषय पर आयोजित आलेख प्रतियोगिता में देशभर के कई क्षेत्रों के रचनाकारों ने भाग लिया। जिसमें तीन सर्वश्रेष्ठ, तीन श्रेष्ठ एवं तीन उत्तम रचनाकारों का चयन किया गया।
झाझड गाँव की बहू सुमन राठौड़ को राजस्थान से इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का सम्मान मिला है।
यह सम्मान हमरंग फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष यज्ञेश्वर वत्स ने विजेताओं को प्रदान किया एवं साहित्यिक क्षेत्र में उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विजय लक्ष्मी सिंह
एडिटर इन चीफ
आईएनए न्यूज़ एजेंसी।