अयोध्या: दीपोत्सव समारोह अब 3 दिन के स्थान पर अब 1 दिन का हुआ, 13 नवंबर को होगा दीपोत्सव
अयोध्या: दीपोत्सव समारोह अब 3 दिन के स्थान पर अब 1 दिन का हुआ, 13 नवंबर को होगा दीपोत्सव
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम 13 नवंबर को होगा। पहले यह कार्यक्रम 11,12 व 13 नवंबर को 3 दिन होना था किंतु कोरोना के कारण इसे कम करके 1 दिन का कार्यक्रम कर दिया गया है।
सारे कार्यक्रम अब केवल 13 नवंबर को ही होंगे।
भजन संध्या स्थल पर दिल्ली की रामलीला और दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के 30 सदस्य महिलाओं की रामलीला का आयोजन होना था । कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत दोनों आयोजनों को निरस्त किया गया । 13 नवंबर को साकेत महाविद्यालय से निकलकर दीपोत्सव स्थल तक झांकी जायेगी। भगवान राम पुष्पक विमान से अयोध्या में उतरेंगे।
मुख्यमंत्री और राज्यपाल अगवानी करेंगे। मुख्यमंत्री राम राज्याभिषेक करेंगे। राम की पैड़ी पर पांच लाख 51 हजार दीपक जलाए जाएंगे। राम जन्मभूमि परिसर में भी 11 हजार दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा।
देव बक्श वर्मा, अयोध्या।