श्रम मंत्री शिव लहरिया का विवादित बयान- छत्तीसगढ़ में हुई रेप की घटना छोटी
श्रम मंत्री शिव लहरिया का विवादित बयान- छत्तीसगढ़ में हुई रेप की घटना छोटी
रायपुर/छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में जो रेप की घटना हुई है वह छोटी है। यह विवादित बयान रायपुर में छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री शिव लहरिया ने दिया है। ज्ञातव्य है कि हाल ही में हाथरस में घटित घटना, जिसमें एक युवती का बलात्कार कर हत्या करने का मामला सामने आया था, वह अब पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं छत्तीसगढ़ में यहां के श्रम मंत्री शिव लहरिया का विवादित व शर्मनाक बयान आया है।
जिस पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए इस पर सवालिया निशान लगाया और एक ट्वीट उन्होंने प्रदेश सरकार पर किया।
जिसके जवाब में श्रम मंत्री शिव डेहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जो घटना घटी है, वह छोटी घटना है। हाथरस की, जो घटना है, वह बड़ी घटना है। आश्चर्यजनक बात है कि बलात्कार तो बलात्कार होता है लेकिन यह घटना छोटी और बड़ी कैसी हो सकती है।
इस तरह छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री का घटिया मानसिकता सामने आई है। जो कि बहुत ही शर्मनाक, दु:खद एवं निंदनीय है।
रायपुर/छत्तीसगढ़ से हेमंत वर्मा की रिपोर्ट