बैतूल: इमरती देवी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी का किया विरोध, महिला मोर्चा ने कमलनाथ की फोटो पर पोती कालिख
बैतूल: इमरती देवी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी का किया विरोध, महिला मोर्चा ने कमलनाथ की फोटो पर पोती कालिख
(भाजपाइयों ने मौन धारण कर किया प्रदर्शन)
बैतूल. मध्यप्रदेश के बैतूल मैं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया गया जिसके विरोध में भाजपा ने शिवाजी चौक पर 1 घंटे तक मौन धारण कर धरना प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ की तस्वीर पर कालिख पोत कर आक्रोश जताया है। बैतूल में ही नहीं पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा कमलनाथ द्वारा महिला को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेसियों ने हमेशा ही महिलाओं का अपमान किया है। महिलाओं के अपमान का जवाब प्रदेश की जनता देगी। इसके पहले भी कांग्रेसियों ने महिलाओं का अपमान में कई बार अपशब्दों का प्रयोग किया है जो बेहद निंदनीय है।
उल्लेखनीय है उपचुनाव के प्रचार के दौरान खुले मंच से कमलनाथ ने भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया गया। जिसका भाजपा द्वारा विरोध किया जा रहा है।
बैतुल से शशांक सोनकपुरिया की खास रिपोर्ट