प्रभारी मंत्री ने किया महिला सशक्तीकरण का उद्घाटन
प्रभारी मंत्री ने किया महिला सशक्तीकरण का उद्घाटन
कासगंज/यूपी। पुलिस लाइन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिले के प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा पहुँचे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुँची महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। जिसके बाद एक- एक कर सभी आलाधिकारियों और नेताओं ने महिला अपराध के प्रति अपने विचार व्यक्त किये।
वहीं प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा और बीजेपी विधायकों ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा की अलख जगाने के लिए एलईडी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एलईडी प्रचार वाहन गाँव-गाँव जाकर महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए अलख जगायेगी।
रिपोर्टर - मनोज पराशर