विद्युत कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, प्रशासन सतर्क
विद्युत कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, प्रशासन सतर्क
गोरखपुर। विद्युत कर्मचारियों ने विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले किया पूर्ण कार्य का बहिष्कार। मुख्य अभियंता के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर निजीकरण के विरोध में जमकर की नारेबाजी। मोहद्दीपुर स्थित मुख्य अभियंता के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे। जब तक मांगें नहीं मानी जाती तब तक करते रहेंगे धरना प्रदर्शन। कर्मचारियों ने कहा कि मांगी नही मानी गई तो इमरजेंसी सेवा बन्द होगी। बिजली विभाग का हड़ताल के चलते उप जिलाधिकारी खजनी सुरेश राय क्षेत्राधिकारी खजनी योगेंद्र कृष्ण नारायण व थानाध्यक्ष खजनी मृत्युंजय राय एसआई आशीष तिवारी अपने पूरे और बल के साथ खजनी तहसील के सभी सब स्टेशनों पर सतर्क दिखाई दिए।
आपको बता दें पूरे प्रदेश में निजीकरण के चलते सभी विद्युत कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सभी कर्मचारियों का कहना है जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा। इनकी मांगे हैं विभाग का निजीकरण ना किया जाए।
अमित कुमार सिंह
INA News गोरखपुर