अयोध्या: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

अयोध्या।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद अयोध्या के बैनर तले विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन। विधिक जागरूकता शिविर में उप श्रमायुक्त तथा सहायक श्रम आयुक्त मौजूद रहे। जिला विधिक सचिव सुमन तिवारी ने अपने उद्बोधन में शिविर का मुख्य उद्देश्य वैश्विक महामारी कोविड-19 की समस्याओं से जूझ रहे प्रवासी पलायन किये हुए कामगारों के सहायता करने की बात बताई। कोविड-19 के दौरान अन्य प्रदेशों के सरकार द्वारा पलायन किए हुए मजदूरों के संबंध में चलाई जा रही योजनाएं श्रमिक योगदान कौशल विकास योजना पंजीकृत मजदूरों के खाते में मासिक ₹1000 का संबंधित विभागों द्वारा दिया जाना वन नेशन वन राशन स्कीम पलायन के दौरान अवसाद से गुजर रहे मजदूरों को सोशल जस्टिस मिनिस्ट्री द्वारा लांच मेंटल हेल्थ रिहैबिलिटेशन हेल्पलाइन नंबर किरन 1800599009 तथा विशेष रूप से महिलाओं के लिए स्थापित वन स्टॉप सेंटर जिसका हेल्पलाइन नंबर 181 से अवगत कराते हुए इसके बारे में विस्तृत जानकारी श्रमिकों को दी गई।
श्रमिकों की समस्याओं को सुनते हुए यह पाया गया कि श्रमिक की मुख्य समस्या उनका रजिस्ट्रेशन ना हो पाना है। जिससे वह विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पा रहे हैं । इस बिंदु पर उनको जानकारी देते हुए सीएससी के माध्यम से भी सहयोग प्राप्त करने को सूचित किया गया।
वर्तमान परिस्थितियों में मजदूरों का पलायन एक महत्वपूर्ण समस्या है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इसके निराकरण हेतु एक हेल्पलाइन डेस्क कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में व विधिक 2 स्वयंसेवक संबद्ध किए गए हैं स्थापित किया गया है। मजदूरों को बताया गया कि वह संपर्क करके रजिस्ट्रेशन संबंधी सहायता प्राप्त कर सकते हैं इसके अलावा कोविड-19 की समस्याओं से बचने के लिए जानकारी भी दी गई शिविर में उपस्थित अधिकारीगण कर्मचारी गण व श्रमिकों को संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्तव्यों की शपथ भी दिलाई गई। शिविर में श्रमायुक्त अनुराग मिश्र उप श्रम आयुक्त आनंद कुमार सिंह सहायक श्रम आयुक्त श्री जनार्दन त्रिपाठी श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती श्वेता राज सिंह रिसोर्स पर्सन कर्मचारी गण महिला पुरुष श्रमिकगण मौजूद रहे जिला विधिक सचिव सुमन तिवारी ने मामले की जानकारी दी।
देव बक्श वर्मा, अयोध्या