अयोध्या: तेज हवाओं के साथ बरसात होने से सब्जी, धान, केनवन की फसलों को भारी नुकसान
अयोध्या: तेज हवाओं के साथ बरसात होने से सब्जी, धान, केनवन की फसलों को भारी नुकसान
अयोध्या।
अयोध्या जनपद में दिन रात हो रही बरसात से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बरसात शुरू हो गई थी। यह सिलसिला आज भी जारी रहा है। जिसके कारण किसानों की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई। हवा चलने से धान की फसल जमीन पर गिरना शुरू हो गया है। अगर आगे बरसात होने के साथ तेज हवा चलेगी तो धान के साथ गन्ने की फसल गिर जाने से उपज कम हो जाएगी और फसल खराब हो जाएगी। यह सही है कि जिसकी धान के खेत की बाली लटककर खैरा हो गई है उसके चेहरे भी लटक गए हैं और जिनके धान अभी वाली नहीं आई है उनके चेहरे नहीं गिरे हैं। मौसम विभाग की माने तो अभी और बरसात हो सकती है।
ऐसे में किसानों की मेहनत पर पानी फिर सकता है। सब्जियों के खेत में पानी भर जाने से फसल खराब हो रही है। मूली धनिया पालक तरोई लौकी आदि की फसलें भी बर्बाद हो रही है। बरसात के कारण विद्युत आपूर्ति भी बीच-बीच में बाधित होती रही। लोगों का दैनिक कार्य बरसात के चलते प्रभावित हो रहा है। दिन भर तेज और मध्यम गति के हवाओं के साथ बरसात हो रही है। बरसात ने किसानों के अरमानों पर पानी फेरना शुरू कर दिया है। जिन किसानों की धान की फसल तैयार हो चुकी है उनके लिए अधिक परेशानी पैदा हुई है। यही बरसाती अब हल्की होती तो खेती किसानी के लिए लाभदायक सिद्ध होती किंतु कई दिन लगातार बरसात होने से फसलों को काफी नुकसान हो रहा है हां इतना सही है कि भीषण गर्मी से राहत मिल गई है।
देव बक्श वर्मा, अयोध्या