प्रदेश में बढ़ते अपराध व भ्रष्टाचार पर शिवसेना हुई मुखर

शिवसेना ने प्रदेश में बढ़ते अपराध व भ्रष्टाचार पर मुखर होते हुए मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष शिवम पांडेय महानगर प्रमुख शैलेश कुमार के नेतृत्व में शिवसैनिक कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रत्येक जनपद के हर थाने में बढ़ते भ्रष्टचार के परिणाम पूरे प्रदेश में हत्या, डकैती, लूट, चोरी, अपहरण, बालात्कार, छेड़छाड़, गौकसी की घटनाओं में बढोतरी हुई है। जिससे प्रदेश की आम जनता भयभीत है।
जिलाध्यक्ष शिवम पांडेय ने कहा कि थाने में आम जनता के साथ दुर्व्यवहार आम बात हो गई है। प्रदेश में लॉक डाउन के पश्चात् बेरोजगारी का ग्राफ बढने से भी अपराधो का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। हर थाने के थानाध्यक्षो ने सत्ता पक्ष के विधायको व नेताओ के संरक्षण में अपनी कुर्सी पक्की की हुई है।

जिससे थानाध्यक्षो के बेलगाम होने के कारण भी अपराधो की नगरी पूरा प्रदेश बन गया है। प्रदेश में बढ़ते अपराध और भ्रष्टचार के कारण आम जनता काफी भयभीत है। तानाशाही व अफसरशाही पूरे प्रदेश में हावी है। शिवसेना मांग करती है कि प्रदेश में तानाशाही व अफसर शाही समाप्त करते हुए जनता का राज स्थापित किया जाए एवं भृष्टाचार पर रोक लगाई जाए अन्यथा शिवसैनिक अनशन करने पर मजबूर होंगे। इस दौरान तमाम शिवसैनिक मौजूद रहे।
फैयाज़ उद्दीन, शाहजहांपुर
सत्ता पक्ष के नेताओं में संरक्षण प्राप्त पुलिस अधिकारी हो गए बेलगाम : शिवम पांडेयशाहजहाँपुर।
यूपी में बढ़ते अपराधों के चलते आम जनता में भय व्याप्त : शैलेश कुमार