विजिलेंस जांच में 18 लोग पकड़े गये, सरकारी कर्मचारी भी शामिल

शाहजहाँपुर.
आर0टी0ओ0 ऑफिस में इस आशय की शिकायतें मिली थी कि कुछ लोग भ्रष्टाचार में संलिप्त है और कुछ बाहर के लोग मिले हुए है। इसको लेकर आज एक विजिलेंस जांच हुई है, जिसमें 18 व्यक्ति ऐसे पकड़े गये है जो बाहर के लोग है, अनाधिकृति लोग है। उनको विजिलेंस की टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रट कार्यालय कक्ष में मीडिया से वार्ता के दौरान दी। उन्होंने ने बताया है कि 18 बाहर के लोगों के ग्रिफ्तार करने के साथ ही दो सरकारी कर्मचारी को भी पकड़ा गया है। जिनके पास 4 लाख की धनराशी 8 मोबाइल फोन कुछ लैफटाॅप इत्यादि पकडे़ गये है। इसके साथ ही कुछ ड्राईविंग लाइसेंस और कुछ अन्य कागजात पकड़े गये है। विजिलेंस टीम द्वारा विवेचना की जा रही है। विजिलेंस टीम द्वारा यह भी जानकारी कर रही है कि किन-किन लोगों की संलिप्तता है और किस स्तर की संलिप्तता है। ताकि सक्षम धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए कानूनी कार्यवाही की जा सके।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार की जीरो टाॅलरेंस निति के तहत भ्रष्टाचार में संलिप्त कोई भी व्यक्ति हो चाहे वह सरकारी सेवा का व्यक्ति हो या बाहर का व्यक्ति हो। भ्रष्टाचार में संलिप्ति व्यक्ति के विरूद्ध सक्षम धाराओं में कानूनी कार्यवाही की जाएगी। भ्रष्टाचार करते हुए पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एस आनन्द, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गिरिजेश कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
फ़ैयाज़ उद्दीन शाहजहाँपुर