लोकतंत्र की हत्या पर उतारू भाजपा सरकार : उपेन्द्र पाल सिंह

एलडीबी चुनाव में सपा प्रत्याशियों के पर्चे खारिज करने स्व भड़के सपा नेता
शाहजहांपुर।
एलडीबी चुनाव में भाजपा पर धांधली का आरोप लगाते हुए सपा नेता उपेन्द्र पाल सिंह ने सवाल खड़े किये। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताकर विरोध दर्ज करवाया है। बुधवार को जनपद में एल.डी.बी. चुनाव के लिये नामांकन दाखिल किए गए थे। गुरुवार को चुनाव अधिकारियों के द्वारा खुटार और बण्डा के विपक्षी दलों के प्रत्याशीयो के नामांकन रद्द कर दिये गए। इस बात से खफा सपा के पूर्व प्रदेश सचिव उपेन्द्र पाल सिंह ने प्रशासन पर सत्ताधारी दल के साथ मिले होने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि अधिकांश जगह प्रत्याशियों को पर्चा ही नहीं दिया गया। जहां काफी मशक्कत के बाद पर्चा दाखिल हो भी गया वहाँ विपक्षियों के नामांकन निरस्त कर दिए गए। उन्होंने कहा कि इस तरह भाजपा ने सभी जगह अपने निर्विरोध प्रतिनिधि बना लिए। उनका आरोप है कि खुटार औए बंडा में विपक्षी दलों के प्रत्याशियों के नामांकन ख़ारिज कर दिए। पुवायां में तो पर्चा ही नहीं भरने दिया गया। भाजपा के लोग हमेशा संविधान में बदलाव करने की बात करते हैं एक दिन ऐसे ही संविधान में संशोधन करके विधानसभा और लोकसभा के चुनाव लड़ने से भी आम आदमी को वंचित कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह पड़ोसी देश चीन की तर्ज पर भारत में भी हमेशा के लिये प्रधानमंत्री की कुर्सी पर आजीवन एक ही व्यक्ति का कब्ज़ा हो जायेगा।
फ़ैयाज़ उद्दीन शाहजहाँपुर