बीडीसी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने समर्थकों संग थामा सपा का दामन

भाजपा नेता व खुटार के पूर्व ब्लाक प्रमुख के भाई हैं सुधीर त्रिवेदी
शाहजहांपुर।
भाजपा नेता व खुटार के पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज त्रिवेदी के छोटे भाई सुधीर त्रिवेदी ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगाते हुए सपा को ब्रह्माओ का हितैषी बताया।
सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बीडीसी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर त्रिवेदी अपने समर्थकों के साथ साइकिल पर सवार हो गए। तनवीर खां ने सभी को सपा की सदस्यता दिलवाते हुए साइकिल वाला झंडा थमाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर खां व निवर्तमान प्रदेश सचिव उपेन्द्र पाल सिंह ने सुधीर त्रिवेदी को यूपी सरकारी ग्रामविकास बैंक शाखा खुटार के प्रतिनिधि चुनाव के लिए प्रत्याशी भी घोषित कर दिया। इसके अलावा खुटार निवासी शिवकुमार दीक्षित को सपा का जिला सचिव घोषित किया। तनवीर खां ने सभी को पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सुधाकर वर्मा, मुकेश त्रिवेदी, सुलेमान, लालाराम गौतम, श्रीकांत मिश्रा, सुखचैन सिंह, बलजीत सिंह, राकेश, मंगल सिंह आदि लोग मौजूद थे।
फ़ैयाज़ उद्दीन शाहजहाँपुर