सीतापुर- एक महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ

सीतापुर।
जिले के रेउसा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने घर पर ही 4 बच्चों को जन्म दिया। सभी बच्चे और महिला स्वस्थ हैं। कुदरत का करिश्मा बयां करने वाला यह मामला सुनकर हर कोई अचंभित रह गया। मन ही मन लोगों के हृदय में ईश्वर का विश्वास प्रगाढ़ होता दिखाई दिया।
सबके मुंह से यही शब्द फूट रहे थे कि जब ऊपर वाले की कृपा हो तो सबकुछ संभव है और यह मामला कुछ है भी ऐसा। सामान्यतः तो किसी महिला द्वारा 2 या 3 बच्चों को जन्म देने वाली खबरें सामने आती रहीं हैं लेकिन एक साथ किसी एक महिला द्वारा ही 4 बच्चों को जन्म देना और उन सभी का स्वस्थ होना ईश्वर के अमिट अस्तित्व होने की बात को बारंबार प्रगाढ़ करता है। यह मामला सुबह 06 बजे का है। महिला मौसम देवी पत्नी मुन्नू लाल भार्गव ने सुबह घर में ही चारों बच्चों को जन्म दिया।
शरद कपूर
आई एन ए न्यूज़ सीतापुर - उत्तर प्रदेश