दातागंज से विधायक पद का चुनाव लड़ना मात्र एक अफवाह, करूंगी निस्वार्थ जनसेवा : कीर्ति कश्यप

बदायूं / दातागंज.
दातागंज से विधायक पद का चुनाव लड़ना मात्र एक अफवाह है. मै निस्वार्थ जनसेवा करूंगी . यह बात दातागंज कैंप कार्यालय पर उपस्थित कीर्ति कश्यप ने कही. इससे पूर्व आज दातागंज कैंप कार्यालय पर आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप की पुत्री कीर्ति कश्यप का प्रथम दौरा हुआ सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र गुप्ता ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कीर्ति कशयप का फूल बरसा कर जोरदार स्वागत किया।
सांसद पुत्री कीर्ति कशयप ने आंवला सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र गुप्ता के साथ कैंप कार्यालय पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण भी कराया समस्याओं में डहरपुर निवासी प्रदीप गुप्ता की समस्या प्रमुख रही काफी देर उस पर चर्चा चलती रही कीर्ति कश्यप ने दातागंज कोतवाल संजय कुमार से प्रदीप गुप्ता की समस्या को लेकर काफी देर बातचीत की उसके बाद उन्होंने कहा कि यह समस्या काफी जटिल है और इसे मैं अपने पापा आंवला सांसद के संज्ञान में आज डालती हूं और पापा बहुत ही जल्द इस समस्या को निपटाएंगे। कीर्ति कशयप से जब पूछा क्या आप दातागंज से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं तो उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक अफवाह है मैं लोगों की निस्वार्थ सेवा करूंगी। यह कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से सांय 2:00 बजे तक चला। इस मौके पर विनोद अग्रवाल (नामित सभासद), अनिल गुप्ता (प्रधान पापड़), मनी गुप्ता, विशाल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
मनोज गुप्ता
आई एन ए न्यूज़ दातागंज/बदायूं - उत्तर प्रदेश