अयोध्या राम की पैड़ी में डूबने से दो युवक की मौत गांव में पसरा मातम

अयोध्या।
कहा जाता है की मौत अपना स्थान, समय वा रास्ता तलाश ही लेती है। और निर्धारित समय पर मौत का रास्ता बना देती है। ऐसे ही अयोध्या जनपद के राम की पैड़ी में स्नान करते समय गहरे पानी मे चले जाने पर दो युवक डूब गए। जल पुलिस ने दोनों युवकों को काफी मसक्कत के बाद बाहर निकाला। फिर भी दोनों युवकों की इलाज के दौरान श्री राम अस्पताल में मौत हो गई। घटना को सुनकर बड़ी संख्या में लोग राम की पैड़ी श्री राम अस्पताल और धर्मों के पुरवा में पहुंचे जिनके गले या नहीं उतर रहा था कि ऐसी घटना हुई है। किंतु होनी को कौन टाल सकता है । देखते ही देखते पूरा गांव मातम में बदल गया। चारों तरफ मातम फैल गया।
मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक धरमु का पुरवा मांझा बरहटा निवासी वरिष्ठ सपा नेता लड्डू लाल यादव का भतीजा अमन यादव 21 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी धरमू का पुरवा मांझा बरहटा का वासी था। जबकि दूसरा राजन नाउ 23 वर्ष पुत्र द्वारका प्रसाद उर्फ बब्लू निवासी हनुमानकुण्ड अयोध्या का निवासी था। इस घटना की जानकारी होने पर अयोध्या कोतवाल सुरेश पांडेय व सीओ अमर सिंह घटना स्थल पहुंचे फिर ये श्री राम अस्पताल में जाकर गहन जांच पड़ताल किया व घटना की वास्तविक जानकारी ली। इस घटना की सूचना परिजनों को जब मिली तो वे घटना स्थल व अस्पताल पहुंचे। यहां पर परिजनों का रो रो कर बुला हाल रहा। जिसने भी यह घटना सुनी सब अस्तम्भ रह गए। ये दोनों युवक अभी जवान थे। किसी को विश्वास ही नही हो रहा था कि ऐसी घटना हो सकती है। अभी इनकी शादी भी नही हुई थी। मृतक युवक के परिजनों ने जब घटना सुनी तो उनके पैर के तले से जमीन ही खिसक गई। उनके आंसू रुक ही नही रहे थे। सभी शुभचिंतको व परिजनों में काफी शोक की लहर देखी गई। मौके पर मांझा बरहटा के प्रधान , सहित अन्य तमाम शुभ चितंक ने श्री राम अस्पताल पहुंचे व शोक संवेदना प्रकट किए। वही मृतक युवक अमन यादव के घर धरमु का पुरवा गांव पहुंचकर अन्य शुभ चिंतको व नेताओ ने भी गहरी शोक संवेदना जताए।
देव बक्श वर्मा
आई एन ए न्यूज़ अयोध्या - उत्तर प्रदेश