मनोरंजन विभाग से सम्बन्धित सभी सेवायें ऑनलाइन शुरू
मनोरंजन विभाग से सम्बन्धित सभी सेवायें ऑनलाइन शुरू
बरेली। वाणिज्य कर अधिकारी(म0क0)वि0अनु0शा0, रेन्ज-बी ने बताया कि विभाग में जिन सेवाओं को ऑनलाइन प्रदान करने की व्यवस्था पूर्ण रूप से स्थापित व संचालित हो चुकी हो, उन सेवाओं में आफलाइन व्यवस्था का बन्द करने पर विचार कर निर्णय लिया जाए एवं जो आवेदन आफलाइन प्राप्त हों, उन आवेदनों को भी सम्बन्धित कार्यालय में ऑनलाइन दर्ज कर आवेदन को सेवा ऑनलाइन ही उपलब्ध कराई जाए।
उक्त निर्देश के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि जनहित गारण्टी-2011 के अन्तर्गत विभाग द्वारा मनोरंजन से सम्बन्धित निम्नलिखित चार सेवायें विभागीय वेबसाईट http://entertainmenttax.azurewebsites.net पर सीधे अथवा ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से ऑनलाइन प्रदान की जा रही है। एकल सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, सचल सिनेमा/विशेष चलचित्र प्रदर्शन, वीडियों सिनेमा, सचल वीडियों सिनेमा, स्थानीय चैनल और वीडियों लाइब्रेरी हेतु नवीन लाइसेंस। एकल सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, सचल सिनेमा/विशेष चलचित्र प्रदर्शन, वीडियों सिनेमा, सचल वीडियों सिनेमा, स्थानीय चैनल और वीडियों लाइब्रेरी हेतु नवीन लाइसेंस का नवीनीकरण, चलचित्र/डिजिटल प्रोजेक्शन सिस्टम को लिए ऑपरेटर परमिट, विभिन्न मनोरंजन के लिए अनुमति(लाइसेंस्ड मनोरंजन केबिल और डीटीएच को छोड़कर यथा मनोरंजन पार्क/वाटर पार्क, कैबरे या फ्लोर शो, झूला, वीडियों गेम्स, कौशल के खेल, मिमिकरी, कार्निवाल, पपेट शो, अशास्त्रीय संगीत, घुडदौड़, पूल गेम, बॉलिंग येले, बिलियर्ड्स, स्नूकर तथा उक्त सूची के अतिरिक्त मनोरंजन है।
बरेली से रिपोर्ट चमनपुरी