जिले में अवैध रुप से बिक रहा है प्रतिबंधित ब्लेडयुक्त तार

ब्लेडयुक्त तार की चपेट में आकर आए दिन इंसान व पशु चोटिल होते रहते हैं
सीतापुर.
सीतापुर जिले के हर कस्बों में, प्रत्येक तहसील क्षेत्रों में प्रतिबंधित ब्लेडयुक्त तार की बिक्री अवैध रुप अबाध गति से बिना किसी रोक-टोक के जारी है, यह ब्लेडयुक्त तार कहने को तो प्रतिबंधित है पर बाबजूद इसके छोटे बड़े शहर, कस्बों की बाजारों में इसे सरेआम बिकते हुए कहीं पर भी देखा जा सकता है | प्रतिबंधित ब्लेडयुक्त तार की खरीद फरोख्त खुलेआम होने से माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जिला, तहसील व पुलिस प्रशासन सब कुछ जानते समझते हुए भी मूक दर्शक बना धृतराष्ट्र की भूमिका का निर्वाहन कर रहा है | सूत्रों का कहना है कि प्रतिबंधित ब्लेडयुक्त तार की बिक्री से नीचे से लेकर ऊपर तक बैठे आकाऔ की मोटी कमाई हो रही है |
संपूर्ण जनपद में सीतापुर नगर की बाजार हो या मिश्रिख, एलिया रामकोट, कचनार, महोली, बड़ागांव, हरगांव, केसरीगंज, लहरपुर, खैराबाद, मछरेहटा, संदना, कल्ली चौराहा, लालपुर, जलालपुर, कमलापुर, सिधौली, अटरिया, बिसबाँ, महराजगंज, रेउसा, रामपुर कलां, रामपुर मथुरा, महमूदाबाद, जहांगीराबाद, तंबौर सहित हर छोटी बड़ी बाजारों में यह प्रतिबंधित ब्लेडयुक्त तार आसानी से हर जगह उपलब्ध है |
बताया जाता है कि नीलगाय व अन्य आवारा पशुओं से अपनी फसल को बचाने के लिए किसान अपने खेत जमीन के चारो तरफ यह ब्लेडयुक्त तार बांध देते हैं, जिससे किसान को खेत में रहकर अपनी फसल बचाने का झंझट नहीं करना पड़ता है | और किसान आराम से अपने घर में सोता है | परन्तु इस प्रतिबंधित ब्लेडयुक्त तार का सबसे बड़ा दुष्प्रभाव यह है कि इन तारों की चपेट में आकर आकर आए दिन पालतू पशु व अंजान व्यक्ति चोटिल होते रहते हैं | इसी बात को मद्देनजर रखते हुए कई वर्ष पूर्व ही माननीय उच्चतम न्यायालय ने ब्लेडयुक्त तार की बिक्री पर प्रतिबंधित कर दिया था, माननीय न्यायालय के आदेश पर प्रदेश सरकार ने भी ब्लेडयुक्त तार की बिक्री व खरीद पर रोक लगा दी थी |
यहां पर प्रश्न यह उठता है कि बिक्री पर रोक के बाबजूद भी आखिर सीतापुर जिले में यह प्रतिबंधित ब्लेडयुक्त तार किसके आदेश पर खरीदा व बेचा जा रहा है | यहीं पर एक प्रश्न यह भी है कि जब ब्लेडयुक्त तार प्रतिबंधित है तो आखिर इसको बनाने वाली फैक्टरियां इसका निमार्ण क्यों व किसकी शय पर कर रही हैं |
शरद कपूर
सीतापुर