अयोध्या में सरयू का जल स्तर खतरे के निशान को पार, निचले इलाके में घुसा बाढ़ का पानी

अयोध्या।
अयोध्या जनपद में लगातार बढ़ रहा सरयू का जल स्तर। खतरे के निशान से 12 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है सरयू। 92.730 है सरयू के खतरे का निशान।मौजूदा समय में 92.850 पर है सरयू का जलस्तर। खतरे के निशान से 12 सेंटीमीटर है ऊपर बह रही है सरयू। निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार भारी बारिश के वजह से बढ़ रहा है सरयू का जलस्तर।प्रशासन अलर्ट मोड पर।
बताया जा रहा है कि पड़ोसी देश नेपाल की ओर से घाघरा में जल छोड़े जाने के बाद एक बार फिर से सरयू उफनाने लगी है। सरयू का जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आज यह जल स्तर खतरे के निशान के 17 सेंटीमीटर ऊपर तक पहुंच जाएगा। सरयू जल स्तर में उफान के चलते निचले इलाकों में जलभराव हो गया है और फसलें जलमग्न हो गई हैं। हालात के मद्देनजर बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है।
केंद्रीय जल आयोग ने सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे 92.700 रिकॉर्ड किया था। हालांकि इसके बाद सरयू के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखी गई। जलस्तर 92.780, सुबह चार बजे 92. 790, छह बजे 92.800, सात बजे 92.810, नौ बजे 92.820, दोपहर 12 बजे 92.830, एक बजे 92.840, तीन बजे 92.850, शाम पांच बजे 92.860 मीटर रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय जल आयोग के संजय कुमार ने बताया कि सरयू के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अनुमान है कि आज यह जल स्तर 92.900 तक पहुंच जाएगा।
देव बक्श वर्मा
आई एन ए न्यूज़ अयोध्या - उत्तर प्रदेश