अपनों पर रहम, गैरो पर सितम
अपनों पर रहम, गैरो पर सितम
कन्नौज.
कन्नौज में पुलिस खुद सोशल डिस्टनसिंग और कोरोना से बचाव के नियम तोड़ती नजर आयी। यहां एक थानेदार के विदाई समारोह में जमकर सोशल डिस्टनसिंग की धज्जियां उड़ाई गयी। थानेदार व कई पुलिसकर्मियों सहित आने वाले सभी स्वागत करने वाले बिना मास्क लगाये माला पहनाते नजर आए।
कन्नौज एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने ठठिया थानाध्यक्ष वी. बी. वर्मा का तबादला दूसरे थाने किया था। जिसके बाद थाने के स्टाफ ने उनका विदाई समारोह आयोजित कराया। विदाई समारोह में थानाध्यक्ष का पुलिसकर्मियों व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों को बुलाया गया था।
समारोह में कोरोना से बचाव के लिए डब्लूएचओ की दी गयी सारी गाइडलाइन की धज्जियां उड़ती नजर आयी। न कोई मास्क पहने था और न सोशल डिस्टनसिंग का कहीं पालन होता नजर आ रहा था। ठठिया थाने का नजारा देखकर यही कहा जा सकता है कि क्या सारे नियम आम आदमी के लिये ही हैं। खाकी और सत्तापक्ष की खादी को हर तरह की छूट है। इस मामले में सवाल करने पर एसडीएम तिर्वा क्या जवाब दे रहे हैं आप खुद सुनिये।

रईस खान
आई एन ए न्यूज़ कन्नौज