गढ़िया रंगीन थानाध्यक्ष राजेशबाबू मिश्रा का तबादला

संजय कुमार बनाये गए गढ़िया रंगीन के थानाध्यक्ष, चंद्रप्रकाश शुक्ला बने निरीक्षक यातायात
शाहजहांपुर।
एसपी एस आनंद ने देर रात गढ़िया रंगीन थानाध्यक्ष समेत 3 इंस्पेक्टर व चार दरोगा को इधर से उधर कर दिया। गढ़िया रंगीन एसओ रहे राजेशबाबू मिश्रा को रौजा में बतौर दरोगा भेजा गया है।
एसपी कार्यालय से जारी तबादला सूची के अनुसार एसपी के पीआरओ रहे चंद्रप्रकाश शुक्ला को निरीक्षक यातायात बनाया गया है उनके स्थान पर संजय कुमार सिंह को एसपी का पीआरओ बनाया गया है। राजवीर सिंह को अपराध शाखा के साथ सीसीटीएनएस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अशफ़ाक़ नगर चौकी इंचार्ज रहे राकेश यादव को अजीजगंज चौकी प्रभारी बनाया गया उनके स्थान पर नासिर खां को अशफ़ाक़ नगर चौकी प्रभारी बनाकर भेजा गया। गढ़िया रंगीन एसओ रहे राजेश बाबू मिश्रा को रौजा थाने भेजा गया। थाना रौजा में तैनात रहे संजय कुमार को गढ़िया रंगीन थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
..............
पूर्व विधायक ने की थी गढ़िया रंगीन एसओ की शिकायत....
पूर्व सपा विधायक राजेश यादव ने क्षेत्रीय लोगो की शिकायत पर गढ़िया रंगीन के थानाध्यक्ष रहे राजेश बाबू मिश्रा की शिकायत एसपी से की थी। उन्होंने एसओ पर कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। इसके अलावा डभौरा निवासी बेटीक के एक छात्र को डोडा व नाजायज रायफल में जेल भेजने के मामले में भी उनपर गाज गिरना माना जा रहा है।
फ़ैयाज़ उद्दीन
आईएनए न्यूज़, शाहजहाँपुर