बढ़ते मरीजों से फुल हुआ गोरखपुर मेडिकल कॉलेज का कोरोना वार्ड

गोरखपुर.
गोरखपुर और बस्ती मंडल का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बना इकलौता कोविड-लेवल-टू और थ्री वार्ड पूरी तरह से फुल हो गया है। 160 नॉर्मल बेड और 40 बेड के वेंटीलेटर पर मरीज भर्ती है। एक-दुक्का वेंटीलेटर छोड़कर अन्य कोई भी बेड खाली नहीं है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने इलेक्टिव सर्जरी पर रोक लगा दी है। साथ ही जूनियर डॉक्टरों की छुट्टी भी निरस्त कर दी है।
गोरखपुर और बस्ती मंडल में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गोरखपुर जिले की बात करें तो लेवल-वन के रेलवे अस्पताल में भी मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। 200 के बेड पर 140 से अधिक मरीज भर्ती है। इसके अलावा 50 से अधिक मरीजों को बीआरडी में भर्ती कराया गया है। साथ ही स्पोर्ट्स स्टेडियम में 32 मरीज भर्ती है। लेकिन इस बीच सबसे बड़ा सकंट बीआरडी प्रशासन के सामने खड़ा हो गया है। क्योंकि यहां पर गोरखपुर और बस्ती मंडल के गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
गोरखपुर से रिपोर्टर अमित कुमार सिंह एवं रीजनल एडिटर संजय राजपूत
INA News