जितिन की मुहिम के बाद कांग्रेस में बढ़ रहा ब्राह्मणों का वर्चस्व
जितिन की मुहिम के बाद कांग्रेस में बढ़ रहा ब्राह्मणों का वर्चस्व
यूपी कांग्रेस ने 17 जिलाध्यक्षो व महानगर अध्यक्षों में 7 पर ब्राह्मणों पर जताया भरोसा
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने चलाई रखी ब्राह्मणों की एकजुटता की मुहिम
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी डेढ़ साल से ज्यादा का समय बाकी है मगर इससे पहले ही जातिगत वोटो को साधने की मुहिम अभी से शुरू हो चुकी है। प्रदेश की योगी सरकार से रूठे चल रहे ब्राह्मण समाज को साधने की मुहिम में कांग्रेस ने भी एक कदम आगे बढ़ा दिया है।
यूपी कांग्रेस कमेटी के द्वारा 3 जिलाध्यक्ष समेत 14 महानगर अध्यक्षों के नामो की घोषणा की। इन 17 नामों में 7 नाम ब्राह्मण समाज के थे। माना जा रहा है कांग्रेस यूपी में ब्राह्मणों पर बड़ा दांव लगाने जा रही है।
वहीं कांग्रेसी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद भी यूपी में ब्राह्मण समाज के उत्पीड को लेकर सरकार को घेरने के साथ समाज को एकजुट करने में लगे हैं। जितिन प्रसाद के द्वारा ब्राह्मण चेतना परिषद संगठन बनाया गया। जिसके माध्यम से वह उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज को एकजुट करने में लगे हैं। हर रोज प्रदेश के अलग अलग हिस्से में समाज के लोगो से वीडियो कॉलिंग के जरिये जुड़कर उनकी समस्याओं को भी उठाते हैं। पूरे प्रदेश में जितिन प्रसाद द्वारा चलाई जा रही मुहिम का असर अब कांग्रेस पर भी दिखाई दे रहा है। नतीजन कांग्रेस में भी इस बार ब्राह्मणों को आगे किया जाने लगा है।
फ़ैयाज़ उद्दीन शाहजहाँपुर