मार्ग दुर्घटना में पति की मौत से दुखी पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

सीतापुर.
पति-पत्नी का संबंध अटूट जन्म् जन्मांतर का होता है, यह कहावत जिले के रेउसा क्षेत्र में एक बार फिर उस समय चरितार्थ हो गई जब मार्ग दुर्घटना में घायल पति ने दम तोड़ा तो पत्नी भी यह वियोग सह ना सकी, और उसने भी साथ जीने साथ मरने की कसम को पूरा करते हुए अपनी ससुराल में फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली, थानगांव थाना क्षेत्र में पति-पत्नी की यह प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है |
जनपद के थानगांव थाना क्षेत्र के गाँव बिलहैरी निवासी 32 वर्षीय रूपेन्द्र सिंह पुत्र जयकरन सिंह रविवार की रात लगभग दस बजे अपनी बाइक से बिजेड़ा गाँव स्थिति अपनी ससुराल जा रहा था, बताया जा रहा है कि उसी दौरान रेउसा थाना क्षेत्र में बंभनावा गाँव के निकट रूपेन्द्र सिंह की बाइक मवेशी से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया | सड़क पर हुए हादसा देखकर रेउसा थाने की पिकेट पुलिस ने उसे घायलाव्यस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया | जहां डाक्टरो ने रूपेन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया, देर रात में हुए हादसे की सूचना पत्नी अनीता सिंह सहित परिवार के अन्य लोगों को पुलिस ने दी |
अचानक हुए ह्रदयविदारक हादसे को पत्नी अनीता सिंह सहन नहीं कर सकी और भोर में ही 30 वर्षीय अनीता सिंह अपने कमरे के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी | एक साथ दो -दो हादसों से विचलित परिजनो को तो मानो कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था | बताया जाता है कि परिजनो ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया, उधर पुलिस ने पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया था | जहां से शाम को शव मिलने के बाद परिवार वालों ने रूपेन्द्र सिंह का अंतिम संस्कार किया, एक ही दिन में इस परिवार को दो-दो अंतिम संस्कार करने पड़े | थानाध्यक्ष थानगांव संजीव कुशवाहा का इस संबंध में कहना है कि पत्नी अनीता सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या किन कारणों से की है इसकी जाँच की जा रही है |

शरद कपूर
आई एन ए न्यूज़ सीतापुर - उत्तर प्रदेश
आई एन ए न्यूज़ सीतापुर - उत्तर प्रदेश