नगर निगम के अफसर और कर्मचारियों के लिए गए कोविड-19 सैंपल
नगर निगम के अफसर और कर्मचारियों के लिए गए कोविड-19 सैंपल
अपर नगर आयुक्त एसके सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मचा हड़कंप
शाहजहांपुर। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त एस.के सिंह की बीते दिन कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को नगर निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के कोविड-19 टेस्ट सैम्पल लिए गए।
नगर आयुक्त संतोष शर्मा के निर्देश पर शनिवार को नगर निगम के सभी अधिकारियो तथा कर्मचारियो को कोविड-19 जांच के लिए बुलाया गया था। स्वास्थ्य विभाग की (मेडिकल मोबाइल यूनिट) टीम के साथ उपस्थित रहकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी अधिकारियो व कर्मचारियो का कोविड-19 परीक्षण कराया।
फ़ैयाज़ उद्दीन शाहजहाँपुर