सजायाफ्ता कैदी ने मंडल कारागार में फांसी लगाकर की आत्महत्या
सजायाफ्ता कैदी ने मंडल कारागार में फांसी लगाकर की आत्महत्या
अयोध्या। सजायाफ्ता कैदी ने मंडल कारागार में पेड़ से गमछे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बैरक के पीछे लगे पेड़ से लटक कर आत्महत्या की। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जाली नोट पकड़े जाने के मामले में 10 साल की सजा काट रहा था कैदी सद्दाम। पश्चिम बंगाल का रहने वाला था क़ैदी सद्दाम। फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया था सद्दाम। मानसिक अवसाद में था कैदी सद्दाम।
पश्चिम बंगाल का रहने वाला व्यक्ति अयोध्या मंडल कारागार में बंद था जिसकी देखरेख करने वाला परिवार का कोई भी नहीं था ऐसे में उसकी कोई पैरवी भी नहीं कर रहा था और वाह 10 साल की सजा काट रहा था जेल में बंद रहते हुए बताया जा रहा था कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया था और उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करना ही उचित समझा जिसके चलते घटना को अंजाम दिया।
देव बक्स वर्मा
अयोध्या