मानसून ने नहीं दी दस्तक, किसानों की बढ़ रही मुश्किलें

हापुड़।
हापुड में इस बार मानसून ने अभी तक दस्तक नही दी है। जिसके चलते धान की फसल लगाने में देरी हो रही है। बारिश न होने के चलते किसानों की मुश्किलें बढती नजर आ रही है।किसान धान की फसल लगाने के लिए इंजन का सहारा ले रहे है। हजारों रूपये का डीजल फूंककर किसान अपने खेतों में धान की फसल लगा रहे है वही ज्यादातर खेतों की अभी जुताई भी नही हो पाई है।हजारों किसान बारिश की राह देख रहे है।
धान की फसल लगाने वाले किसानों का कहना है कि बारिश न होने के चलते उन्हें हजारों रूपये का डीजल फूंककर इंजन से खेतों में पानी देना पड रहा है, पास ही रजवाहा है लेकिन उसमें कभी पानी नही आता है.
ऐसे में कुछ ही खेतों में धान की फसल लगा रहे है, धान की पौध तैयार है लेकिन पानी की समस्या के चलते किसान मायूस होकर बारिश की राह देख रहे है।
आसमान से बरसती आग के बीच किसान यही दुआ कर रहे है कि जल्द बारिश हो जाये तो वे अपने खेतों में धान की फसल लगा ले। वही मौसम विज्ञान का दावा है कि इसी हफ्ते में पश्चिमी यूपी में बारिश होने की संभावना है।

आरिफ कस्सार
आई एन ए न्यूज़ हापुड़