भारत-चीन की झड़प में भारतीय जवानों की शहादत के बाद चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका गया
भारत-चीन की झड़प में भारतीय जवानों की शहादत के बाद चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका गया
कानपुर। सीमा पर जिस तरह से चीन के साथ तनाव और उसके बाद भारतीय सैनिकों की गलवान घाटी ने विवाद फैलाया। जिसके बाद भारतीय जवानों की शहादत हुई। उससे पूरे देश में गम और गुस्सा है। और लोग इसका खुलकर विरोध भी कर रहे है।
कानपुर में भारतीय दलित पैंथर व अन्य सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर शहर के परेड स्थित शिक्षक पार्क में चीन के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का पुतला फूंका और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वही उन्होंने हमले में शहीद हुए जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही भारत सरकार से मांग की चीन से सभी तरह के संबंध खत्म किये जायें। चीन से आने वाले उत्पाद पर प्रतिबंध लगाया जाए। इस पर सरकार को कड़े कदम उठाने की जरूरत है।
इब्ने हसन जैदी