भाजपा विधायक ने नेपाल को कहा कुत्ता
भाजपा विधायक ने नेपाल को कहा कुत्ता
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया से बयान वीर भाजपा विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने हैं बड़ा बयान दिया है। नेपाल मामले में विधायक ने चाइना का कुत्ता बताया और आगे कहा -
भारत अब नेहरू और निरहू का देश नहीं है। भारत के प्रथम प्रधनमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का तुलना सीधे बिहार के निरहू से किया। अब 1962 का नेहरू और निरहू का ये भारत नहीं है। यही देश नहरू के समय में चाइना के सामने अपना हथियार डाले थे अब डोकलम में फुटबॉल की तरह 300 मीटर दूर भगाए। पहले गोली जगह कबूतर छोड़े जाते थे अब बोली के जगह गोली छोड़ा जाता है गोली के जगह बम छोड़ा जाएगा। ये भारत के राष्ट्र भक्त मोदी और योगी का है। अब दुनिया का कोई भी देश भारत के सैनिकों के सामने नहीं टिकने वाली है। नेपाल जैसा कुकुर मुत्ता देश को भारत लघुसन्का कर देगा तो बाह जाएगा। आज पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा है अमेरिका, रूस ,इजरायल ,जापान सभी देश भारत के साथ हैं।
आसिफ ज़ैदी