चीन द्वारा भारत पर किये गए कायराना हमले का किया गया विरोध, चीनी राष्ट्रपति के चित्र को लोगों ने जूतों तले रौंदा
चीन द्वारा भारत पर किये गए कायराना हमले का किया गया विरोध, चीनी राष्ट्रपति के चित्र को लोगों ने जूतों तले रौंदा
कानपुर। चीन द्वारा बीते 15 जून को गरवन घाटी में भारतीयों संग किये गए कुकर्म पर अब भारतीयों ने आक्रोश व्यक्त करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश व्यापार ट्रस्ट ने मोतीझील कारगिल पार्क के बाहर चीन के राष्ट्रपति के पोस्टरों को आग के हवाले किया।
वहीं लोगों ने पोस्टर पर जूते मारते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान उत्तर प्रदेश व्यापार ट्रस्ट कानपुर महानगर के अध्यक्ष जसबीर दीवान ने बताया कि व्यापार ट्रस्ट द्वारा पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।इसके साथ ही व्यापारियों से और भारतीय नागरिकों से यह कहा जा रहा है कि शहीदों को नमन करने के लिए चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करें ना तो चीनी उत्पादो व वस्तुओं को खरीदें और ना ही बेचे।
इब्ने हसन जैदी