बढ़ते डीजल और पेट्रोल के दामो के विरोध में कांग्रेसियो ने चलाया तांगा

देश में आसमान छूती पेट्रोल और डीजल की कीमतों के विरोध में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर सभी ने मोदी सरकार को जमकर कोसा।
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने पिछले 18 दिन से देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल एवं डीजल के दामों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके लिए कोरोना वायरस आपदा 'पैसा कमाने का अवसर है।
उन्होंने कहा कि दुनिया भर में कच्चे तेल के दामों में गिरावट आने से सस्ता हो रहा है। देश में पिछले 17 दिनों से डीजल-पेट्रोल के दामों में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। पार्टी की मांग की है कि डीजल-पेट्रोल के दामों को जीएसटी के घेरे में लाकर इनकी बढ़ोतरी कम की जाए।
इससे पहले हाइवे पर कांग्रेस नेताओ ने ट्रक को धक्का मारकर चलाया। इसके अलावा स्कूटी को तांगे पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर तसनीम अली, फुरकान अहमद कुरैशी, कृष्ण विनोद मिश्रा, ममता शर्मा, सावित्री शर्मा, आबिद खां समेत आदि मौजूद थे।
फ़ैयाज़ उद्दीन
आईएनए न्यूज़, शाहजहाँपुर
कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक निकाला विरोध जुलूसशाहजहांपुर।