बरसात होने से किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपाई शुरू. गर्मी से राहत
बरसात होने से किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपाई शुरू. गर्मी से राहत
अयोध्या। जून के तीसरे सप्ताह में मानसूनी बरसात शुरू हो गई। आषाढ़ का महीना चल रहा है । घाघ के कहावत के अनुसार बरसात समय से शुरू हो गई। ऐसे में अब किसान अपने धान की रोपाई शुरू कर दिए हैं। जिसकी बैरन तैयार है वह धान की रोपाई कर रहे हैं। वहीं पर गन्ना की खेती को बरसात से काफी सहूलियत मिला है।
अयोध्या जिले में बरसात 15जून से ही जारी रही। बरसात होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। सब्जियों की आमद कम होने से बाजारों में सब्जियां पहले की अपेक्षा महंगे दाम पर बिकी। बरसात के चलते कई जगह पर जलभराव हो गया है। बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति भी कई जगह पर बाधित होती रही। बरसात होने से जानवरों और पशु पक्षियों के पेयजल की समस्या दूर हुई है। जिन किसानोंं के धान की नर्सरी तैयार हो चुकी है। उन किसानों द्वारा धान की रोपाई की जा रही है। पिछले कई दिनों से हो रही बरसात से जहां गन्ने की फसल को फायदा पहुंचा है वही सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ है। सब्जी की खेती करने वाले किसान काफी आहत हुए हैं।
देव बक्स वर्मा
अयोध्या