बाढ़ से जनहानि, धनहीन व उपजाऊ भूमि को नुकसान न पहुंचे -- जलशक्ति मंत्री

सीतापुर.
सीतापुर जिले में एक दिवसीय दौरे पर आए जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने बुधवार को रामपुर मथुरा ब्लॉक में घाघरा नदी के तट पर स्थित चलहरी घाट गणेशपुर गठबंधन के किलोमीटर 16 पॉइंट 6765 से किलोमीटर 20 पॉइंट 060 के मध्य भाग भक्ति व केवड़ा घाट ग्राम में जल शक्ति मंत्रालय के सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे बाढ़ नियंत्रण कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्यो को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के स्पष्ट निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए |
इस क्षेत्र में लगभग 60 करोड़ की लागत से परियोजना संचालित है जिसमें 51 प्रभावित गांवों में बाढ़ के कटान से राहत मिलेगी | उन्होंने कहा कि रोजाना 2 शिफ्टों में कार्यों का संचालन करते हुए इसे समय से पूर्ण किया जाए | मंत्री ने कहा कि लापरवाही बरतने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी |उन्होंने निर्देश दिए कि सभी परियोजना का कार्य 10 दिवस के अंदर सुनिश्चित किया जाए | सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता स्थल पर आवश्यकतानुसार निवास करें और सभी कार्य गुणवत्ता परक एवं समय के अनुसार पूर्ण कराए जाएं | जल शक्ति मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संकल्प है कि उत्तर प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में बाढ़ से जनहानि धन हानि या उपजाऊ भूमि का नुकसान किसी भी कीमत पर नहीं होना चाहिए | इसके लिए जल शक्ति मंत्रालय भी पूरी तरह से संकल्पित है| हमारे सरकारी अधिकारी रात और दिन 24 घंटे कार्य करने के लिए तत्पर रहें |रात में जरनेटर लगाकर कार्य कराए जा रहे हैं, मंत्री ने कहा पिछली बार या क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित रहा था | जिसके दृष्टिगत बहुत बड़ी परियोजना मुख्यमंत्री ने स्वीकृत कर दी है उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण परियोजना में थोड़ा विलंब हुआ है लेकिन अब लगातार 24 घंटे कार्य चलवा कर इसको समय से पूरा किया जाएगा| इस अवसर पर विधायक रेउसा ज्ञान तिवारी प्रमुख अभियंता अशोक कुमार सिंह एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे | मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की योगी जी की सभी प्रदेशवासियों से यह उम्मीद है कि कोरौना महामारी से अपना बचाव करते हुए विकास कार्यों में भी हाथ बंटाते रहेंगे ।
शरद कपूर
आई एन ए न्यूज़ सीतापुर - उत्तर प्रदेश