हर्षफायरिंग के दौरान तिलक करा रहे पुरोहित लगी गोली, गंभीर हालत में कानपुर रेफर
हर्षफायरिंग के दौरान तिलक करा रहे पुरोहित लगी गोली, गंभीर हालत में कानपुर रेफर
कन्नौज। कन्नौज में हर्षफायरिंग के दौरान तिलक करा रहे पुरोहित गोली लगने से घायल ही गये। गम्भीर हालत में पुरोहित को कानपुर रिफर किया गया है। पुलिस ने पूरे मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। कन्नौज एसपी का कहना है कि हर्ष फायरिंग करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के कोठिया गांव के नरेंद्र का मंगलवार रात तिलक था।
कानपुर के बिठूर से लड़की पक्ष तिलक चढ़ाने आया था। तिलक की रस्मों के दौरान लड़की पक्ष के किसी युवक ने तमंचा लहराते हुये हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली तिलक में मंत्रोच्चार करा रहे पुरोहित की पीठ पर लग गयी। गोली लगते ही पुरोहित जमीन पर गिर पड़े और पूरे पांडाल में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पुरोहित को अस्पताल भेज एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मेडिकल कालेज में हालत चिंताजनक होने पर पुरोहित को कानपुर रिफर कर दिया गया। एसपी कन्नौज अमरेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि प्रतिबंधित हर्ष फायरिंग के इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
रईस खान
आईएनए न्यूज़ एजेंसी
कन्नौज